जमशेदपुर में विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण…

Jamshedpur news: शहर के अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में आग से बचाव, प्राथमिक उपाय और सुरक्षित निकासी के तरीके सिखाए गए।
बिरसानगर स्थित एटीसी मैजेस्टिक में हुए कार्यक्रम में आग लगने पर तुरंत किए जाने वाले कदमों और सुरक्षित बाहर निकलने की प्रक्रिया समझाई गई। गोलमुरी के पूजा स्वीट्स रेस्टोरेंट में कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों का सही इस्तेमाल, अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली और सुरक्षा नियम बताए गए।
साकची स्थित होटल गंगा रिजेंसी में मॉक ड्रिल के जरिए टीम वर्क, सुरक्षित निकासी और आग पर शुरुआती नियंत्रण के तरीके दिखाए गए। होटल जीवा, साकची में भी कर्मचारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इन सभी जगहों पर अग्निशमन विभाग की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक सुधार के सुझाव दिए। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस तरह के कार्यक्रम शहर के अन्य प्रतिष्ठानों में भी समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे ताकि आग से होने वाले हादसों को कम किया जा सके।

