1000242206

Jamshedpur : सड़क हादसे में कमलपुर के युवक की पुरुलिया में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…

खबर को शेयर करें
1000242206

Jamshedpur news: जमशेदपुर के पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र के माकुला गांव निवासी 28 वर्षीय अशोक माझी की रविवार देर रात पुरुलिया जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अशोक माझी पेशे से राजमिस्त्री थे। रविवार को शाम 7 बजे काम से लौटने के बाद वे अपनी बाइक से अपने रिश्तेदार के घर छोलागोड़ा (थाना पूंचा, जिला पुरुलिया) जा रहे थे। रात करीब 9 बजे पूंचा बाजार के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक खेत की जुताई करके सिंगल हेडलाइट में लौट रहा था। अंधेरे में बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई जिससे अशोक माझी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पूंचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सोमवार को परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे कमलपुर थाना के माध्यम से पूंचा पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

अशोक माझी दो भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और एक छोटा बेटा है। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे।