1000241774

लोकसभा में हंगामा!! पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा से पहले बवाल, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित…

खबर को शेयर करें
1000241774

Azad Reporter desk: संसद के मॉनसून सत्र में सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। आज पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा होनी थी लेकिन भारी हंगामे के कारण कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

दोपहर 12 बजे से इस विषय पर 16 घंटे लंबी चर्चा होनी थी। माना जा रहा है कि चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल रहेंगे।

चर्चा शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान पर विवाद हो गया। उन्होंने कहा था कि पहलगाम के आतंकियों के पाकिस्तान से आने का कोई सबूत नहीं है। इस पर भाजपा सांसदों ने विरोध जताते हुए कांग्रेस पर पाकिस्तान के पक्ष में बोलने का आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष को पाकिस्तान की भाषा नहीं बोलनी चाहिए और भारतीय सेना का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब पाकिस्तान ने भारत की खींची हुई लाल रेखा पार की, तो उसे इसका जवाब मिला।

कांग्रेस ने अपने सांसदों को चर्चा के लिए तीन दिन तक सदन में मौजूद रहने का व्हिप जारी किया है।

चर्चा दोपहर बाद फिर शुरू होने की संभावना है।