1000240877

Jamshedpur : तांत्रिक के शक में पड़ोसियों ने युवक को बांधकर पीटा, 3 लोग हिरासत में…

खबर को शेयर करें
1000240877

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। परसुडीह के नामो टोला आश्रम पाड़ा में 40 वर्षीय नागेश्वर जैना को पड़ोसियों ने तांत्रिक होने के शक में बंधक बनाकर रात भर पीटा।

जानकारी के मुताबिक पड़ोसी सुमन महापात्रो के घर में बार-बार चोरी हो रही थी। इस पर उन्होंने किसी तांत्रिक से सलाह ली। तांत्रिक ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं के पीछे उनका पड़ोसी नागेश्वर जैना है।

इसके बाद सुमन महापात्रो और उनके परिवार वालों ने नागेश्वर जैना के घर में तोड़फोड़ की उन्हें जबरन अपने घर ले गए और बांधकर रात भर मारपीट की।

सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और नागेश्वर जैना को छुड़ाकर 3 लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है हालांकि अधिकारियों ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।