1000240876

Jamshedpur : पंचायत प्रतिनिधियों को मिला डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण, गांव-गांव में तकनीक की ओर कदम…

खबर को शेयर करें
1000240876

Jamshedpur news: जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF) की ओर से पंचायत समिति भवन में डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों को डिजिटल तकनीक की जानकारी देना और सरकारी योजनाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाना था।

कार्यक्रम में क्षेत्र के मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य और अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्हें मोबाइल और कंप्यूटर के इस्तेमाल, सरकारी पोर्टल्स, ऑनलाइन सेवाओं और ई-गवर्नेंस की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में TSF की सुनीता टुडू, प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, जमशेदपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष राकेश चन्द्र मुर्मू, महासचिव कान्हू मुर्मू, सचिव सुनील किस्कु, उपाध्यक्ष मनोज मुर्मू सहित कई लोग मौजूद रहे। नीनू कुदादा, सुमी केराई, सुमन सिरका और पंचायत समिति सदस्य सोनिया भूमिज ने भी इसमें योगदान दिया।

इस मौके पर कहा गया कि ऐसे प्रशिक्षण से गांव-गांव में डिजिटल जागरूकता बढ़ेगी और डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती मिलेगी।