1000240874

अब बच्चों को किताबों में पढ़ाई जाएगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी, NCERT का नया मॉड्यूल तैयार…

खबर को शेयर करें
1000240874

Azad Reporter desk: अब स्कूल की किताबों में बच्चे सिर्फ साइंस, मैथ्स और इतिहास ही नहीं बल्कि देश की सुरक्षा रणनीति से जुड़ी कहानियां भी पढ़ेंगे। एनसीईआरटी (NCERT) ने क्लास 3 से 12 तक के छात्रों के लिए एक नया मॉड्यूल तैयार करने का फैसला लिया है। इसमें मई 2025 में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी पढ़ाई जाएगी।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने दुश्मनों के ठिकानों पर बेहद सटीक हमला किया था। इस स्ट्राइक को ‘प्रिसिजन ऑपरेशन’ नाम दिया गया था। अब इसी मिशन के जरिए बच्चों को भारत की डिफेंस पॉलिसी, डिप्लोमैसी और सुरक्षा रणनीति को समझाया जाएगा।

NCERT का कहना है कि इसका मकसद बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय रिश्तों की अहमियत समझाना है। खास बात यह है कि यह पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं होगी बल्कि केस स्टडी, एनालिसिस और विजुअल लर्निंग के जरिए कराई जाएगी।

हालांकि इस फैसले को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह की पढ़ाई से बच्चों को राजनीति से जोड़ने की कोशिश की जा सकती है।

इस मॉड्यूल में ट्रंप की उस सीजफायर डील का भी जिक्र होगा जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ने भारत और पड़ोसी देश के बीच शांति समझौता करवाया था।

फिलहाल यह फैसला भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।