1000239961

जमशेदपुर के जुगसलाई में बाढ़ का कहर: विधायक मंगल कालिंदी ने किया दौरा, बांटी राहत सामग्री…

खबर को शेयर करें
1000239961

Jamshedpur news: जमशेदपुर में लगातार बारिश के कारण जुगसलाई के कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गरीब नवाज कॉलोनी, इस्लाम नगर, हबीब नगर और शिव घाट समेत कई जगहों पर लोगों के घर और गोदाम पानी में डूब गए हैं। जुगसलाई के सेंट जॉन स्कूल के पास स्थित सीताराम अग्रवाल एंड संस के गोदाम में भी पानी घुस जाने से लाखों का नुकसान हुआ है।

स्थिति का जायजा लेने के लिए जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें राहत सामग्री भी बांटी। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं।

विधायक ने मौके पर जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान को गरीब नवाज कॉलोनी में नया स्लुइस गेट बनाने और शिव घाट के पुराने स्लुइस गेट की मरम्मत करने का आदेश दिया ताकि पानी दोबारा घरों में न घुसे।

मंगल कालिंदी ने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

दूसरी ओर जुगसलाई का बड़ा हिस्सा अब भी बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है और कई इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं।