झारखंड विधानसभा में BJP ने बदले पद: नवीन जायसवाल बने मुख्य सचेतक, राज सिन्हा और नागेंद्र महतो को मिली नई जिम्मेदारी…

Jharkhand: झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधानमंडल दल में बड़ा बदलाव किया है। हटिया से विधायक नवीन जायसवाल को मुख्य सचेतक बनाया गया है। वहीं धनबाद के विधायक राज सिन्हा और बोकारो के विधायक नागेंद्र महतो को उप सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है।
नवीन जायसवाल लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय हैं और संसदीय कामकाज तथा अनुशासन बनाए रखने का अच्छा अनुभव रखते हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी यह जिम्मेदारी विधानसभा सत्र में काफी मददगार साबित होगी।
उप सचेतक बनाए गए राज सिन्हा और नागेंद्र महतो अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के काम और लोगों से जुड़ने में सक्रिय रहते हैं। प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि इस बदलाव से पार्टी की रणनीति और मजबूत होगी और क्षेत्रीय संतुलन भी बना रहेगा।

