1000239319

झारखंड में 2027 की जनगणना की तैयारी शुरू, सरना धर्म कोड पर भी विचार…

खबर को शेयर करें
1000239319

Jharkhand: झारखंड सरकार ने 2027 में होने वाली अगली जनगणना की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार 31 जुलाई तक जनगणना से जुड़ी अधिसूचना जारी कर सकती है। इस बार जनगणना में सarna धर्म कोड को शामिल करने की अनुशंसा भी की जा सकती है। इसके लिए राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है जिसे जल्द कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।

Sarna Dharma Code की मांग लंबे समय से झामुमो और कांग्रेस कर रही हैं। इस पर राज्य विधानसभा में प्रस्ताव भी पास हो चुका है और केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है।

कैसे होगी जनगणना की प्रक्रिया?
•अगस्त 2025 : जनगणना का प्री-टेस्ट
•नवंबर 2025 : ट्रेनिंग की शुरुआत
•जनवरी 2026 : जनगणना प्रश्नों की अधिसूचना जारी
•फरवरी 2026 : जनगणना कर्मियों की नियुक्ति
•अप्रैल से सितंबर 2026 : फील्ड वर्क
•दिसंबर 2026 : अधिकारियों की ट्रेनिंग
•1 मार्च 2027 : पूरे देश में जनगणना की शुरुआत

राज्य सरकार केंद्र के निर्देश पर जनगणना का पोर्टल और प्रोफाइल भी तैयार कर रही है। अधिसूचना जारी होते ही घरों की लिस्टिंग और फील्ड स्टाफ की तैनाती शुरू कर दी जाएगी।