1000239316

जमशेदपुर ग्रामीण इलाके में हादसा : कच्चा मकान गिरने से 5 साल की बच्ची की मौत, मां घायल…

खबर को शेयर करें
1000239316

Jamshedpur news: जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र के कोवाली थाना अंतर्गत हेंसड़ा पंचायत के मुकुंदासाई गांव में बीती रात कच्चा मकान गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 5 साल की मासूम बिमला सरदार की मौत हो गई जबकि उसकी मां उर्मिला सरदार गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार चाकड़ी पंचायत के नाचोसाई निवासी बबलू सरदार अपने परिवार के साथ मुकुंदासाई गांव में रहते हैं। बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से उनका कच्चा मकान कमजोर हो गया था। आर्थिक तंगी के कारण वे उसी मकान में रह रहे थे।

रात में अचानक घर की एक दीवार गिर गई जिससे घर में सो रही उर्मिला सरदार और उनकी 5 साल की बेटी बिमला दब गईं। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई जबकि उर्मिला सरदार घायल हो गईं। उन्हें कमर में चोट आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल भिजवाया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।