झारखंड में मूसलधार बारिश का कहर, 3 जिलों में रेड अलर्ट, लोगों को घरों में रहने की सलाह…

Jharkhand: झारखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सिमडेगा, लातेहार और गढ़वा जिलों में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई जिससे कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गई हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज राज्य में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 150 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है।
विभाग ने लोगों को घरों में सुरक्षित रहने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और मौसम खराब होने पर तुरंत सुरक्षित जगह पर शरण लेने की सलाह दी है।
झारखंड के कई इलाकों में बंगाल की ओर से आ रहे तेज हवाओं और बारिश के कारण हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

