1000238928

झारखंड विधानसभा से बारबाडोस जाएंगे विधायक, CPA के 68वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में करेंगे हिस्सा…

खबर को शेयर करें
1000238928

Jharkhand: झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) झारखंड शाखा की कार्यकारिणी बैठक विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि झारखंड से एक प्रतिनिधिमंडल 5 से 12 अक्टूबर 2025 तक कैरिबियन द्वीप बारबाडोस में होने वाले 68वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेगा।

इस सम्मेलन का उद्देश्य संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करना सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना और वैश्विक लोकतांत्रिक मूल्यों का आदान-प्रदान करना है।

अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि झारखंड विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल इस मंच पर राज्य की संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास कार्यों को दुनिया के सामने रखेगा। साथ ही यह सम्मेलन विधायकों को वैश्विक संसदीय संवाद का अनुभव लेने का भी अवसर देगा।

बैठक में नवीन जयसवाल, दशरथ गगराई, नीरा यादव, अनन्त प्रताप देव समेत कई वरिष्ठ विधायक मौजूद रहे। झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव और सीपीए शाखा के सचिव माणिकलाल हेम्ब्रम भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में तय हुआ कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए झारखंड से सक्रिय और अनुभवी विधायकों का प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा।