1000238403

बेंगलुरु के फेमस ‘The Rameshwaram Cafe’ में कीड़े की शिकायत करने वालों पर ही ब्लैकमेलिंग का आरोप, 25 लाख की डिमांड का दावा…

खबर को शेयर करें
1000238403

Azad Reporter desk: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्थित मशहूर साउथ इंडियन रेस्टोरेंट ‘The Rameshwaram Cafe’ के खाने में कीड़ा मिलने का मामला अब एक नए मोड़ पर आ गया है।

जहां पहले एक ग्राहक ने खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत की थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था वहीं अब रेस्टोरेंट ने शिकायत करने वालों पर ही ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

रेस्टोरेंट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 5 से 7 लोगों के एक ग्रुप ने जानबूझकर खाने में कीड़ा दिखाया और फिर वीडियो बनाकर मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये की मांग की। रेस्टोरेंट का कहना है कि उन्हें धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा।

ब्रांड ने पुलिस को कॉल रिकॉर्ड, चैट के स्क्रीनशॉट और अन्य सबूत सौंपते हुए शिकायतकर्ताओं पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कैफे की संस्थापक दिव्या राघव ने कहा कि यह पूरी तरह से साजिश है और उनके रेस्टोरेंट में स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होता। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी कुछ लोग खाने में पत्थर या कीड़े डालकर हंगामा करने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन वे रंगे हाथों पकड़े गए।

दिव्या ने साफ कहा कि ‘The Rameswaram Cafe’ की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की साजिश को वे सफल नहीं होने देंगे और किसी भी प्रकार की धमकी या ब्लैकमेलिंग के सामने झुकेंगे नहीं।