1000238399

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र में बारिश बनी मुसीबत, टूटी सड़कें और जलजमाव से लोग परेशान…

खबर को शेयर करें
1000238399

Jamshedpur news: जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रखंड के कई इलाकों में सड़कों की हालत बहुत खराब हो गई है। बाघुड़िया पंचायत के नरसिंहपुर से रुगड़ीडीह, उलदा पंचायत के हाइवे से बेड़ाहातु और हाइवे से घुटिया गांव तक जाने वाली सड़कें बुरी तरह टूट चुकी हैं।

इन सड़कों पर चलना पैदल हो या गाड़ी से दोनों ही हालत में मुश्किल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और नुकीले पत्थर हैं जो आए दिन हादसों की वजह बन रहे हैं।

बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया है जिससे सड़कों पर चलना और भी खतरनाक हो गया है। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई सालों से इन सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कभी ध्यान नहीं दिया। इसका खामियाजा बुजुर्गों महिलाओं और स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराई जाए ताकि उनकी परेशानियां कम हो सकें।