Jamshedpur: चेपापुल-परडीह रोड पर 12 घंटे से पड़ा है मृत बछड़ा, नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के चेपा पुल से परडीह जाने वाले मुख्य मार्ग पर आशियाना कंपलेक्स के ठीक सामने बीते रात से एक गाय का बछड़ा मृत पड़ा हुआ है। अब तक करीब 12 घंटे बीत चुके हैं लेकिन न तो मानगो नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और न ही इसे हटाने की कोई पहल की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस आई थी लेकिन वह भी सिर्फ बछड़े को सड़क के किनारे कर निकल गई। लोगों का मानना है कि इस तरह का मंजर कुछ लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है।
सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब नगर निगम को इस संबंध में कई बार संपर्क किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला। टैक्स समय पर लिया जाता है लेकिन सेवा देने के वक्त जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया जाता है।
सवाल है कि क्या सिर्फ टैक्स वसूलना ही जिम्मेदारी है या फिर आस्था और स्वच्छता की रक्षा भी नगर निगम की ड्यूटी में आती है?


