1000237924

Chaibasa: महिला राशन डीलर राशन की कालाबाजारी करते पकड़ी गई, ग्रामीणों ने किया भंडाफोड़…

खबर को शेयर करें
1000237924

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थित हाटगम्हरिया प्रखंड की कुशमुंडा पंचायत में सरकारी राशन की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम कोटचोरा तिरिलपी में महिला राशन डीलर को दिनदहाड़े सरकारी चावल बेचते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को भी पकड़ा जो यह राशन झारखंड से ओडिशा ले जा रहा था। मौके से 41 बोरा अनाज बरामद किया गया जिसका कुल वजन लगभग 2050 किलो बताया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने हाटगम्हरिया के अंचल अधिकारी (सीओ) ऋषि देव को सूचना दी। सीओ ने तुरंत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को फोन कर टीम भेजी और विभागीय कार्रवाई शुरू करवाई। फिलहाल बरामद अनाज को ग्राम मुंडा की निगरानी में रखा गया है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलको ने भी मामले की पुष्टि की है और दोषियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। ग्रामीणों की सतर्कता और जागरूकता के कारण गरीबों के हक का राशन बच पाया।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि विभागीय जांच के बाद आरोपी महिला डीलर पर क्या कार्रवाई होती है और गरीबों को उनका हक मिल पाता है या नहीं।