1000237921

राजस्थान स्कूल हादसा: स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, 17 घायल…

खबर को शेयर करें
1000237921

Azad Reporter desk: राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। मनोहरथाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में स्थित एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर गई। इस हादसे में चार मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि 17 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं। हादसे के समय सभी बच्चे अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छत अचानक भरभराकर गिरी और बच्चे मलबे में दब गए। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण, शिक्षक और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झालावाड़ के एसपी अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा पीपलोदी स्कूल में हुआ जिसमें 3 से 4 बच्चों की जान चली गई और 17 बच्चे घायल हैं। सभी का इलाज जारी है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा
“झालावाड़ के पीपलोदी में स्कूल की छत गिरने की घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है। घायल बच्चों के इलाज के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

फिलहाल प्रशासन हादसे की जांच में जुटा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि स्कूल की छत आखिर क्यों गिरी। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोगों में आक्रोश भी है।