जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति सचिवालय का एक-एक रूम किया गया लॉक, जानें क्या है मामला…

Azad Reporter desk: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के तीन दिन बाद उनका सचिवालय बंद कर दिया गया है। उनके साथ काम कर रहे सभी अधिकारी अब अपने-अपने मूल कैडर में लौट रहे हैं। हालांकि यह प्रक्रिया पूरी तरह सामान्य है और सरकारी नियमों के अनुसार की जा रही है।
धनखड़ ने हाल ही में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद उपराष्ट्रपति सचिवालय में काम कर रहे सभी अधिकारियों को उनके राज्य कैडर में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति भवन के सचिवालय वाले हिस्से में काम करने वाले अधिकारी एक-एक कर वहां से चले गए हैं। अब यह विंग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि किसी भी कमरे को सील नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति के सचिव, विशेष कार्य अधिकारी और निजी सचिव सभी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी थे। सरकारी नियमों के अनुसार उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के 15 दिनों के भीतर इन अधिकारियों को उनके मूल कैडर में लौटना होता है।
वर्तमान में उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में कुछ अधिकारी अभी भी मौजूद हैं और अपने ट्रांसफर आदेश का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि यह कोई असामान्य बात नहीं है बल्कि एक सामान्य प्रक्रिया है जो हर बार होती है जब कोई उपराष्ट्रपति पद छोड़ता है।


