1000237755

जमशेदपुर के साकची बाराद्वारी में अतिक्रमण हटाया गया, बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष पर लगे आरोप…

खबर को शेयर करें
1000237755

Jamshedpur news: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वारी में अवैध कब्जे की बड़ी कोशिश को प्रशासन ने विफल कर दिया। गंगा रीजेंसी होटल के बगल स्थित खाली जमीन पर टीन का शेड और चहारदीवारी खड़ी कर अतिक्रमण किया जा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना जमशेदपुर अक्षेस और टाटा स्टील सुरक्षा विभाग को मिली टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और पूरी घेराबंदी को हटाया।

जानकारी के अनुसार जमीन को सुनियोजित ढंग से घेरा जा रहा था और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। लेकिन समय रहते हस्तक्षेप कर पूरी अवैध संरचना को तोड़ दिया गया।

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा और उनके कुछ करीबियों पर अतिक्रमण में शामिल होने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान नीतीश कुशवाहा मौके पर मौजूद थे और उन्होंने विरोध भी जताया लेकिन प्रशासन ने बिना किसी दबाव के कार्रवाई पूरी की।

प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है ताकि दोषियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।