Jamshedpur: बिरसानगर नदी किनारे मिली महिला की लाश की पहचान नाजिया परवीन के रूप में, मानगो पुल से लगाई थी छलांग…

Jamshedpur news: गुरुवार शाम जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित लुपुंडीह नदी के किनारे एक युवती का शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान 21 वर्षीय नाजिया परवीन के रूप में हुई है। वह कपाली के गौसनगर की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन दो साल पहले ही तलाक हो गया था। इसके बाद वह लोगों के घरों में काम कर अपने जीवन का निर्वाह कर रही थी।
मिली जानकारी के मुताबिक नाजिया हाल के दिनों में किसी प्रेम प्रसंग में भी जुड़ी हुई थी और इस रिशते में कुछ प्रॉब्लम चल रहा था जिसे लेकर आज़ाद नगर में किसी नेता के ऑफिस में मामला को ठीक करने के लिए कुछ दिन पहले बैठक भी हुई थी।
गुरुवार सुबह मानगो पुल के पास जो नकाब और सैंडल मिले थे वे भी नाजिया के ही बताए जा रहे हैं जिसकी पुष्टि परिजनों ने की है। हालांकि परिवार ने इस घटना की सूचना अब तक पुलिस को नहीं दी है।
(इस खबर से जुड़ी अधिक जानकारी या संबंधित अपडेट जल्द ही साझा की जाएगी। )


