1000237432

Jamshedpur: मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 15 में सड़क दुर्घटना!! पोल से जा टकराई ऑटो, दो लोग गंभीर रूप से घायल…

खबर को शेयर करें
1000237432

Jamshedpur news: जमशेदपुर में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार रात मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 15, नेचर पार्क के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यहां एक CNG ऑटो अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में तीन लोग सवार थे जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को MGM अस्पताल पहुंचाया गया।

इस तरह की घटनाएं अब शहर में आम हो गई हैं। लगभग हर दिन किसी न किसी सड़क दुर्घटना की खबर खबरों में आ ही जाती है। इससे साफ है कि अब सड़क पर चलना पहले जितना सुरक्षित नहीं रहा। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और लापरवाही की वजह से लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। ऐसे में ज़रूरी है कि प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस पहले से ज्यादा सख्ती और सतर्कता दिखाए। तभी इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।