जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड में मनान दुकान के पास फायरिंग, थाना इंचार्ज ने नकारा…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो के डिमना रोड स्थित मस्जिद के पास मनान दुकान के बाहर गुरुवार को फायरिंग की खबर से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चलाई और एक व्यक्ति से मोबाइल भी छीन लिया गया।
सूचना मिलते ही मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। हालांकि थाना इंचार्ज ने इन सभी दावों से इनकार करते हुए बताया कि पुलिस टीम उस इलाके में सिर्फ मार्च के लिए गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई फायरिंग नहीं हुई है।
(इस घटना से संबंधित अधिक जानकारी जल्द ही सांझा की जाएंगी)


