रेलवे ईक्यू कोटे के नियमों में बड़ा बदलाव, अब तय समय से पहले ही करना होगा आवेदन…

Azad Reporter desk: रेलवे मंत्रालय ने इमरजेंसी कोटा (EQ) के तहत टिकट लेने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब इस कोटे में टिकट के लिए तय समय से पहले आवेदन करना जरूरी होगा। अगर यात्री तय समय के बाद आवेदन करते हैं तो उनका फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रेलवे बोर्ड के नए नियमों के अनुसार:
•रात 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलने वाली ट्रेनों के लिए EQ का आवेदन एक दिन पहले दोपहर 12 बजे तक देना होगा।
•दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक चलने वाली ट्रेनों के लिए EQ आवेदन एक दिन पहले शाम 4 बजे तक देना होगा।
रेलवे ने यह बदलाव EQ कोटे के दुरुपयोग को रोकने और टिकट प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए किया है। यह नियम देशभर की सभी ट्रेनों पर लागू होंगे।
बता दें कि EQ कोटा विशेष रूप से गंभीर मरीजों, वरिष्ठ अधिकारियों, आकस्मिक स्थिति या खास मामलों के लिए होता है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना समय से पहले बनाएं ताकि EQ कोटे का लाभ सही समय पर मिल सके। साथ ही रेलवे EQ आवेदन की ऑनलाइन और मैन्युअल प्रक्रिया को और आसान और बेहतर बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है।

