1000237225

Jharkhand: बरहेट में पंचायत सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई…

खबर को शेयर करें
1000237225

Jharkhand: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड में तैनात पंचायत सचिव संतोष कुमार को 3,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार बरमसिया पंचायत में पदस्थापित सचिव संतोष कुमार पर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लाभार्थी से 3,500 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी दुमका इकाई से की थी। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और घूस की रकम लेते ही सचिव को धर दबोचा।

एसीबी की टीम बरहेट पहुंची और मौके पर ही सचिव को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को दुमका ले जाया गया है जहां आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में बरहेट बीडीओ अंशु कुमार पांडे ने कहा कि उन्हें एसीबी की कार्रवाई की जानकारी मिली है और मामले की पूरी जानकारी जल्द ली जाएगी।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान की एक अहम कड़ी मानी जा रही है।