1000236663

अब 15 सेकेंड चार्ज में 40 KM दौड़ेगी बस, रांची से जमशेदपुर के बीच चलेगी फ्लैश चार्जिंग बस, 135 लोग कर सकेंगे सफर…

खबर को शेयर करें
1000236663

Jharkhand: रांची और जमशेदपुर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब रांची से जमशेदपुर के बीच एक नई और आधुनिक फ्लैश चार्जिंग बस चलाई जाएगी जो सिर्फ 15 सेकेंड में चार्ज होकर 40 किलोमीटर तक दौड़ेगी। इस बस में एक साथ 135 यात्री सफर कर सकेंगे।

इसको लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रांची में फ्लैश चार्जिंग बस, आउटर रिंग रोड और एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर मांग रखी। मंत्री गडकरी ने इन तीनों प्रस्तावों पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दे दिया।

फ्लैश चार्जिंग बस ना केवल रांची-जमशेदपुर रूट पर चलेगी बल्कि रांची शहर के अंदर भी इसका संचालन होगा। इसमें दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित सीटें होंगी और यात्रियों के लिए चाय-कॉफी की सुविधा भी दी जाएगी।

गौरतलब है कि नागपुर के बाद रांची देश का दूसरा ऐसा शहर बनने जा रहा है जहां फ्लैश चार्जिंग बस की सुविधा मिलेगी। इसके लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने का निर्देश भी दे दिया गया है।

इसके साथ ही रांची के एलिवेटेड कॉरिडोर को झारखंड की पारंपरिक सोहराय पेंटिंग से सजाने का भी फैसला किया गया है जिससे राज्य की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा।