1000236658

Jamshedpur: डिमना चौक से 230 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कार भी जब्त…

खबर को शेयर करें
1000236658

Jamshedpur news: उलीडीह थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डिमना चौक से बुधवार रात एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक का नाम गोविंदा डे है। पुलिस ने उसके पास से 230 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार भी जब्त की है जिसका इस्तेमाल गांजा की तस्करी में किया जा रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डिमना चौक के पास गांजा की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां जांच अभियान चलाया और युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि गोविंदा डे गांजा कहां से ला रहा था और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। पुलिस का मानना है कि जल्द ही इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

उलीडीह थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।