1000236657

संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामेदार, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक हुई स्थगित…

खबर को शेयर करें
1000236657

Azad Reporter desk: संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन यानी बुधवार भी हंगामेदार रहा। जैसे ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ ही मिनटों में पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर दोबारा हंगामे के कारण दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

लोकसभा की कार्यवाही सुबह जैसे ही शुरू हुई विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष को कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। जब कार्यवाही दोबारा 12 बजे शुरू हुई तो विपक्षी नेताओं ने फिर से शोर-शराबा शुरू कर दिया। इसके बाद पीठासीन अध्यक्ष ने लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया।

राज्यसभा में विपक्ष ने बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग की। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी सदस्य लगातार नारेबाजी करते रहे जिससे राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

राज्यसभा में दोपहर 12:30 बजे कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक बुलाई गई है जिसमें आने वाले दिनों में सदन के कामकाज और एजेंडे पर चर्चा होगी। यह बैठक सत्र के भविष्य के कार्यक्रम को लेकर अहम मानी जा रही है।