1000236654

झारखंड में फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट…

खबर को शेयर करें
1000236654

Jharkhand:बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया की वजह से झारखंड में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इसके तहत कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है।

आज यानी 24 जुलाई को येलो अलर्ट
रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर और दुमका में आज वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

25 जुलाई को तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसलिए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, साहेबगंज, पाकुड़ और गोड्डा में येलो अलर्ट रहेगा।

26 जुलाई को भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

27 जुलाई को गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा में खतरे का अलर्ट
इन तीन जिलों में बहुत भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, गढ़वा और पलामू में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है जहां येलो अलर्ट लागू है।

28 जुलाई तक झारखंड में बारिश बनी रहेगी
पूरे राज्य में 28 जुलाई तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें वज्रपात और तेज हवाओं के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें।

मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें और घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।