1000236667

आदित्यपुर स्थित मेटाफैब कंपनी के गेट पर बाहरी लोगों ने किया जाम, डायरेक्टर बोले- ये साजिश है, मजदूर नहीं थे शामिल…

खबर को शेयर करें
1000236667

Jharkhand: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेटाफैब इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गेट पर बुधवार सुबह झारखंड लोकतांत्रिक कल्याणकारी मोर्चा (JDKM) ने विरोध प्रदर्शन किया और गेट जाम कर दिया।

इस घटना पर कंपनी के डायरेक्टर संजय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गेट जाम करने वाले लोग बाहरी थे उनमें से कोई भी कंपनी का स्थाई या अस्थाई मजदूर नहीं था।

संजय सिंह ने इसे एक साजिश बताया और कहा कि कुछ लोग कंपनी का प्रोडक्शन रोकने और प्रबंधन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी में पहले किसी मजदूर के अंगुली कटने की घटना पर नियम के अनुसार मुआवजा दिया जा चुका है और सारे मुद्दे HR के माध्यम से हल हो चुके हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना प्रशासन की अनुमति के भीड़ जुटाकर गेट जाम करना गैरकानूनी है इससे कंपनी का काम बाधित हुआ और सरकार के राजस्व को भी नुकसान हुआ।

डायरेक्टर ने यह साफ किया कि ए शिफ्ट में काम करने वाला कोई भी मजदूर इस विरोध का हिस्सा नहीं बना जिससे यह साफ होता है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह बाहरी लोगों द्वारा किया गया।

डायरेक्टर ने चेतावनी दी कि अगर औद्योगिक क्षेत्र की शांति इस तरह बिगड़ती रही तो स्थानीय उद्योग दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर सकते हैं जिससे मजदूरों के रोजगार पर भी असर पड़ेगा।

वहीं इस पूरे मामले में उपायुक्त के निर्देश पर गम्हरिया अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया और आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बात की और गेट को खाली कराया।