1000235825

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू, जल्द होगी तारीख की घोषणा…

खबर को शेयर करें
1000235825

Azad Reporter desk: भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। चुनाव आयोग ने इसको लेकर एक प्रेस नोट जारी किया है और बताया है कि जल्द ही चुनाव की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

यह फैसला उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद लिया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

गृह मंत्रालय ने 22 जुलाई को एक अधिसूचना जारी कर धनखड़ के इस्तीफे की पुष्टि की। इसके बाद चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाते हुए चुनाव की प्रक्रिया शुरू की।

चुनाव आयोग ने बताया कि उपराष्ट्रपति का चुनाव राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम 1952 और राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव नियम 1974 के तहत कराया जाएगा।

चुनाव की तारीख घोषित करने से पहले आयोग कई जरूरी कामों में जुट गया है जैसे—
•निर्वाचक मंडल की तैयारी: जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी निर्वाचित और मनोनीत सदस्य शामिल होंगे जो उपराष्ट्रपति का चुनाव करते हैं।
•रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक अधिकारियों की नियुक्ति: ताकि चुनाव प्रक्रिया सही तरीके से संचालित हो सके।
•पिछले चुनावों की जानकारी साझा करना: जिससे सभी संबंधित लोगों को जरूरी जानकारी मिल सके।

बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 2025 में होना है और इसकी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। जल्द ही आयोग चुनाव कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा करेगा।