सालों से बसी ज़िंदगी एक झटके में उजड़ गई, जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हंगामा
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बारीडीह में वो लोग आज परेशान हो गए जो पिछले 15–20 वर्षों से सड़क किनारे छोटी दुकानों से अपनी रोज़ी-रोटी चला रहे थे। बुधवार को टाटा मणिपाल हॉस्पिटल के सामने जिला प्रशासन और टाटा स्टील की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और जेसीबी से कई दुकानों को तोड़ दिया।हंगामे के बीच कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने दुकानदारों के पुनर्वास की मांग की और कहा कि बिना बसाए लोगों को हटाना अमानवीय है।
साथ ही यह भी आरोप लगाया कि मणिपाल हॉस्पिटल के नाम पर रोजगार और सुविधाओं का जो वादा था, वो अधूरा रहा। halaki ये धरने के बाद भी atikraman का काम चलता ही रहा.प्रशासन का कहना है कि ये अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया है और अब किसी भी अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


