Jamshedpur: मानगो जवाहरनगर में हुए गोलीकांड का चौथा आरोपी ‘कलकतिया’ गिरफ्तार, तीन पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-9 में 15 जुलाई की रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मोहम्मद इरफान उर्फ इरफान आलम उर्फ “कलकतिया” है।
इससे पहले पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों शाहिद अली उर्फ काला बाबू, मोहम्मद महबूब उर्फ टिंकू और फैसल अख्तर को गिरफ्तार कर लिया था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
यह पूरा मामला आपसी विवाद ,झगड़े और कहासुनी के बाद हुए फायरिंग से जुड़ा है। पीड़ित मोहम्मद अली की शिकायत पर मानगो थाना में केस दर्ज किया गया था।
पुलिस अब भी मामले की जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

