अब पुलिस अधिकारी सीधे मीडिया से नहीं करेंगे बात, बिहार DGP का नया आदेश लागू…

Azad Reporter desk: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने एक अहम फैसला लेते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सीधे मीडिया से बात करने पर रोक लगा दी है। अब राज्य में कोई भी पुलिसकर्मी पत्रकारों को ‘बाइट’ या जानकारी नहीं दे सकेगा।
नई व्यवस्था के अनुसार मीडिया से बातचीत करने का अधिकार केवल पुलिस मुख्यालय द्वारा नियुक्त प्रवक्ता को होगा। वही अधिकारी मीडिया को जानकारी देंगे और प्रेस नोट जारी करेंगे। यह जिम्मेदारी मुख्यालय के नामित अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) एवं प्रवक्ता को सौंपी गई है।
इस आदेश का मकसद राज्य में सूचनाओं के प्रवाह को एकीकृत और नियंत्रित बनाना है ताकि कोई भ्रम या अफवाह न फैले।
जानकारी के मुताबिक इस तरह की व्यवस्था भविष्य में अन्य राज्यों में भी देखने को मिल सकती है ताकि पुलिस विभाग की छवि एकजुट और स्पष्ट बनी रहे।

