1000235505

उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे की असली वजह आई सामने, जानिए क्या है जस्टिस वर्मा के महाभियोग से कनेक्शन…

खबर को शेयर करें
1000235505

Azad Reporter desk: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया जिसे राष्ट्रपति ने मंगलवार को स्वीकार भी कर लिया। लेकिन इस इस्तीफे के पीछे की असली वजह अब सामने आ रही है।

दरअसल धनखड़ ने राज्यसभा में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था जिसे विपक्ष के 63 सांसदों ने मिलकर पेश किया था। हैरानी की बात यह रही कि इस प्रस्ताव की जानकारी सरकार के फ्लोर लीडर्स को नहीं थी और ना ही इस प्रस्ताव में बीजेपी या उसके सहयोगी दलों के किसी सांसद के हस्ताक्षर थे।

सूत्रों के मुताबिक सरकार की योजना थी कि पहले यह महाभियोग प्रस्ताव लोकसभा में लाया जाए जहां उसे आसानी से समर्थन मिल सकता था। इसके लिए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के कुल 145 सांसदों के हस्ताक्षर भी जुटा लिए गए थे। लेकिन जब धनखड़ ने राज्यसभा में विपक्ष के प्रस्ताव को पहले स्वीकार कर लिया तो इससे सरकार की रणनीति को झटका लगा।

कहा जा रहा है कि इस घटनाक्रम से धनखड़ असहज हो गए और शाम होते-होते उन्होंने सरकार को अपने इस्तीफे के संकेत दे दिए। उनके अचानक लिए गए इस फैसले ने सभी को चौंका दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।

अब राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा है कि क्या वाकई यह इस्तीफा स्वास्थ्य कारणों से हुआ है या फिर इसके पीछे जस्टिस वर्मा के महाभियोग की रणनीति को लेकर उपजे मतभेद असली वजह हैं।