1000235394

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के लिए प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी, 1 अगस्त से शुरू होगा सत्र…

खबर को शेयर करें
1000235394

Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर राज्य सरकार ने प्रभारी मंत्रियों की घोषणा कर दी है।

इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

1000235393

सरकार ने सत्र के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी है। जेएमएम कोटे के पांच मंत्रियों को अलग-अलग विभागों का प्रभारी बनाया गया है।

इनमें योगेंद्र प्रसाद को गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वे सत्र के दौरान इन विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए उत्तरदायी होंगे।

सरकार का मकसद है कि सभी सवालों के जवाब समय पर और प्रभावी तरीके से दिए जा सकें ताकि विधानसभा की कार्यवाही बिना किसी रुकावट के चल सके।