1000235283

टाटा-कांड्रा रोड पर हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, घंटों तड़पते रहे घायल…

खबर को शेयर करें
1000235283

Jharkhand: मंगलवार रात टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क पर एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सुधा डेयरी के पास हुआ जहां बाइक सवार दो युवक खड़े पिकअप वैन से टकरा गए।

घायलों की पहचान सालडीह निवासी रति लाल बेहरा (40 वर्ष) और संजय (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक गम्हरिया से आदित्यपुर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक पिकअप वैन से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए और काफी देर तक तड़पते रहे।

इस दौरान मौके से गुजर रहे झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह ने घायलों को देखा और तुरंत रोड एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर पुलिस और सन्नी सिंह ने थाना की गाड़ी से दोनों घायलों को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया।

एम्बुलेंस की देरी को लेकर सन्नी सिंह ने नाराजगी जताई। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।