प्रेमिका से मिलने जा रहे थे, पुलिस ने दबोचा…
Bihar: बिहार के औरंगाबाद जिले के दो युवकों को देसी कट्टे के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी पड़ गया। झारखंड के पलामू जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दोनों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो स्मार्टफोन और एक बाइक बरामद की।
दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक (BR26X 5797) पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान औरंगाबाद जिले के मिर्जापुर गांव निवासी सुमेर कुमार (पिता अरुण राम) और रविकांत कुमार (पिता धनराज बैठा) के रूप में हुई है।सुमेर के पास से देसी कट्टा जबकि रविकांत की जेब से एक जिंदा कारतूस मिला।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहे थे और देसी कट्टे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें मेदिनीनगर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस चेकिंग अभियान में थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी के नेतृत्व में एएसआई कलिका राम, विकास राम, हरेंद्र राम, रमेश कुमार, उदय कुमार, अमरेश पासवान, रवींद्र सिंह और सुरेंद्र पाल शामिल थे।


