1000234376

बिहार के बाद अब झारखंड में जल्द शुरू होगा वोटर लिस्ट रिवीजन, कोई भी वोटर न छूटे, अधिकारी को निर्देश…

खबर को शेयर करें
1000234376

Azad Reporter desk: भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर झारखंड में जल्द ही मतदाता सूची का पुनरीक्षण (वोटर लिस्ट रिवीजन) शुरू किया जाएगा। इसको लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य वोटर छूटे नहीं और किसी अवैध व्यक्ति का नाम लिस्ट में न जुड़े। उन्होंने बताया कि भारत का नागरिक होना 18 साल की उम्र पूरी करना और किसी भी क्षेत्र का सामान्य निवासी होना वोटर बनने की बुनियादी शर्तें हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता ही हों। अगर संख्या ज्यादा हो तो नए मतदान केंद्र बनाएं लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाए कि एक ही परिवार या टोले के लोग अलग-अलग बूथ पर न जाएं।

उन्होंने बताया कि राज्य में मतदान केंद्रों का नक्शा और जियो फेंसिंग भी की जा रही है जिससे मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने में 2 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े।

बीएलओ की नियुक्ति को लेकर उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि संबंधित बीएलओ उसी मतदान केंद्र का मतदाता होना चाहिए जहां उसकी ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बीएलओ, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी और सुपरवाइजर के खाली पदों को जल्द भरा जाए।

इस बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता भी शामिल हुए।