कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरायकेला में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान…

Jharkhand: सरायकेला में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान कांड्रा थाना क्षेत्र में सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैया के नेतृत्व में चलाया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने बाइक, कार, ऑटो समेत सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की। बाइक सवारों के हेलमेट और बैग की तलाशी ली गई वहीं कारों की डिक्की खोलकर उसमें रखे सामानों की भी जांच की गई।
SDPO समीर सवैया ने बताया कि यह अभियान सरायकेला एसपी के निर्देश पर चलाया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे सरायकेला अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ यह अभियान चलाया गया जिसका मकसद अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।
इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और चेकिंग प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी गई।
SDPO ने यह भी साफ किया कि इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

