1000233724

Bangladesh Plane Crash: स्कूल पर गिरा एयरफोर्स का विमान, 16 बच्चों समेत 19 की मौत, 100 से ज्यादा घायल…

खबर को शेयर करें
1000233724

Azad Reporter desk: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनिंग विमान F-7 BGI उड़ान के कुछ समय बाद ही उत्तरा इलाके के माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा गया। इस हादसे में 16 छात्रों समेत 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई बच्चे और शिक्षक शामिल हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसमान में धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखा जिसे दूर से भी देखा जा सकता था। हादसे के तुरंत बाद दमकल और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

बांग्लादेश की सेना ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान ने दोपहर 1:06 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरी थी और कुछ ही देर में यह हादसा हो गया।

घटनास्थल: यह हादसा ढाका के उत्तरी इलाके उत्तरा में स्थित माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज में हुआ। यहां पढ़ाई के समय अचानक विमान आकर गिर पड़ा।

अस्पतालों में अफरा-तफरी: 50 से ज्यादा घायलों को गंभीर जलन के साथ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह विमान चीन में बना हुआ था। हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है लेकिन इसकी जांच शुरू कर दी गई है।