1000233721

जमशेदपुर में होटल और अस्पतालों में मॉक ड्रिल, आग से बचाव के उपायों की दी गई जानकारी…

खबर को शेयर करें
1000233721

Jamshedpur news:जमशेदपुर में अग्नि सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने और आपात स्थिति में तैयारी की जांच के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर अग्निशमन विभाग द्वारा कराई गई।

इस अभियान के तहत साकची स्थित होटल दी हैमरे, होटल साइ रिजेंसी, होटल के-79 और पूर्णिमा नेत्रालय में अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को यह सिखाया गया कि आग लगने की स्थिति में कैसे तुरंत प्रतिक्रिया देनी है, कैसे सुरक्षित बाहर निकलना है और अग्निशमन यंत्रों का सही इस्तेमाल कैसे करना है।

इस दौरान कर्मचारियों को आग से बचने के प्राथमिक उपाय, आपातकालीन प्रक्रिया और उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी होटल, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक स्थान अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करें और किसी भी हादसे की स्थिति में पूरी तरह सतर्क और तैयार रहें।