1000233720

रिम्स रेफर की आदत बंद करें, सदर अस्पतालों की व्यवस्था सुधारें : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का निर्देश…

खबर को शेयर करें
1000233720

Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने साफ निर्देश दिया है कि अब मामूली बीमारी में मरीजों को रिम्स रेफर करने की आदत बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सदर अस्पतालों की व्यवस्था तुरंत दुरुस्त की जाए ताकि मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

यह बातें मंत्री ने 20 जुलाई को नामकुम स्थित IPH सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कहीं। इस बैठक में सभी जिलों के सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, और विभिन्न योजनाओं से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद थे।

मंत्री के अहम निर्देश:
•डॉक्टर, दवा और एम्बुलेंस की कमी का बहाना अब नहीं चलेगा।
•रांची सदर अस्पताल मॉडल को पूरे राज्य में लागू किया जाए।

  • रेफर में देरी या एम्बुलेंस की लापरवाही से अगर मरीज की मौत होती है तो सिविल सर्जन जिम्मेदार होंगे।
    •आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट डॉक्टरों की सेवाएं लें उन्हें समय पर भुगतान करें और उनकी ओपीडी सेवा शनिवार-रविवार को भी चालू रखें।
    •रांची, पटना, कोलकाता और दिल्ली जैसे शहरों से विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाकर विशेष शिविर आयोजित किए जाएं।

डिजिटल स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा:
•मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत सभी अस्पतालों को हाई स्पीड इंटरनेट, लीज लाइन और वाई-फाई सुविधा से जोड़ा जाएगा।
•यह कार्य 15 नवंबर तक PHC स्तर तक पूरा करना है।

अस्पतालों के लिए तय की गई समय-सीमा:
•15 सितंबर तक सभी अनुमंडलीय अस्पताल
•15 अक्टूबर तक सभी सीएचसी और सदर अस्पताल
•15 नवंबर तक सभी पीएचसी

•सभी सरकारी अस्पतालों का आयुष्मान भारत योजना के तहत इम्पैनलमेंट कराना अनिवार्य।
•हर जिला अस्पताल को सालाना 6 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी।
•हर सब सेंटर को ई-केवाईसी के लिए दो टैबलेट दिए जाएंगे।
•दो साल के भीतर सभी अस्पतालों को IPHS मानकों के अनुसार अपग्रेड किया जाएगा।
•गंभीर बीमारी योजना के प्रचार के लिए प्रमुख जगहों पर होर्डिंग लगवाए जाएं।
•1.5 लाख किमी या 8 साल से पुराने एम्बुलेंस की सूची जल्द भेजें।

डॉ. अंसारी ने कहा कि आज दिए गए सभी निर्देशों की एक माह बाद फिर से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मानव संसाधन, तकनीकी और वित्तीय सहायता देने को पूरी तरह तैयार है।