Untitled 340
|

श्रावण की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

खबर को शेयर करें

देवघर : श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथधाम में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। बाबा पर जलार्पण के लिए देशभर से लाखों कांवरिये देवघर पहुंचे। प्रशासन के अनुसार इस बार तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।रविवार की रात से ही सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर “बोल बम” के जयकारों के साथ कांवरियों का कारवां देवघर पहुंचने लगा। पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कांवरियों की सेवा में स्थानीय लोग और स्वयंसेवी संस्थाएं भी सक्रिय दिखीं।

गर्मी से राहत के लिए खास इंतजामभारी भीड़ और उमस को देखते हुए प्रशासन ने इस बार इंद्र वर्षा, फव्वारे और मिस्ट कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था की है। शहर में कुल 11 स्थानों पर ये व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे कांवरियों को राहत मिल सके। श्रद्धालुओं ने भी बताया कि ठंडे पानी से स्नान करने से उन्हें थकान कम महसूस होती है और पूजा में मन लग रहा है।

जलार्पण में बदलावइस सोमवारी पर जलार्पण के लिए कूपन प्रणाली स्थगित कर दी गई है। अब भक्त दो विकल्पों के माध्यम से जलार्पण कर सकते हैं— एक, मुख्य अरघा के लिए सामान्य कतार, और दूसरा, निकास द्वार के पास बाह्रा अरघा। इसके अलावा पुरोहित समाज के लिए 30 मिनट का विशेष बेलपत्र पूजन सत्र भी निर्धारित किया गया है।पानी की कोई किल्लत नहींदेवघर भले ही ड्राई ज़ोन हो, लेकिन कांवरियों को पानी की कोई परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने कमर कस रखी है। शहर में 70 वाटर टैंकर तैनात किए गए हैं।

साथ ही नदियों से लाए गए पानी को शुद्ध कर श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जा रहा है।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर और कांवर यात्रा मार्ग पर संयम और अनुशासन बनाए रखें। दिशा-निर्देशों का पालन कर भक्त इस दिव्य यात्रा का आनंद लें।श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथधाम की भव्यता, श्रद्धा और अनुशासन का यह संगम आस्था का अनुपम उदाहरण बन गया है।