1000233306

आदित्यपुर में युवक की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पत्नी ने ही की थी हत्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000233306

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबोहनी जमालपुर में दो दिन पहले एक किराए के मकान से युवक का खून से लथपथ और सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान गिरिडीह निवासी राजेश कुमार महथा के रूप में हुई थी। इस सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को सरायकेला के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की जानकारी दी।

पूछताछ में आरोपी पत्नी पूजा कुमारी ने बताया कि उसके पति राजेश का किसी और महिला से अवैध संबंध था। वह घंटों मोबाइल पर उसी महिला से बात करता था जिससे वह बेहद नाराज थी। 15 जुलाई की रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर पूजा ने सोते समय पति के सिर पर लोहे की हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद पूजा बच्चों को लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी हथौड़ी को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।