1000233305

जलजमाव से परेशान आदित्यपुर की जनता का फूटा गुस्सा, नगर निगम कार्यालय का किया घेराव…

खबर को शेयर करें
1000233305

Jharkhand: बारिश के बाद जलजमाव की समस्या से परेशान आदित्यपुर वार्ड संख्या 23 के लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। रविवार की तेज बारिश के बाद पूरा इलाका पानी-पानी हो गया था। सड़कों से लेकर घरों तक में पानी भर गया जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसके विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर निगम से अविलंब जलजमाव की समस्या का समाधान करने की मांग की। लोगों का कहना है कि हर बार बारिश में यही हाल होता है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम का कार्यालय भी इसी वार्ड में स्थित है फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

नगर निगम के प्रशासक ने बताया कि जलजमाव की समस्या रेलवे के कारण उत्पन्न हो रही है। इस विषय में रेलवे प्रशासन से बातचीत चल रही है और जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।

बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम के कई वार्ड इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी जहां टैक्स वसूली में व्यस्त हैं वहीं लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।