1000233170

जमशेदपुर की मानगो निवासी स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में रचा इतिहास, दो गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान…

खबर को शेयर करें
1000233170

Jamshedpur news: जमशेदपुर की मानगो निवासी स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में भारत का परचम लहराया है। स्नेहा ने इंटरनेशनल स्ट्रेंथलिफ्टिंग एंड इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश, राज्य और अपने शहर का नाम रोशन किया है।

स्नेहा का भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में जमशेदपुर में भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फूल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा, खेल प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

नीतीश कुशवाहा ने कहा कि यह जीत केवल दो मेडल की नहीं बल्कि हर उस बेटी की जीत है जो सीमित साधनों के बावजूद बड़े सपने देखती है और उन्हें पूरा करने के लिए संघर्ष करती है।

स्नेहा ने सम्मान समारोह में कहा “यह सम्मान मेरा नहीं हर उस बेटी का है जो खुद पर भरोसा रखती है। मेरा सपना है कि झारखंड की बेटियां भी दुनिया में भारत का नाम रोशन करें।”

स्नेहा की इस ऐतिहासिक जीत ने न सिर्फ राज्य की खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी है बल्कि युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।