1000233105

जंगली हाथियों का आतंक: कोटूसोल गांव में घर तोड़ा, अनाज खाया, ग्रामीणों में दहशत…

खबर को शेयर करें
1000233105

Jamshedpur rural news: बीती रात बहरागोड़ा के कोटूसोल गांव में दो जंगली हाथियों ने एक घर पर हमला बोल दिया। यह घटना मासा टुडू के घर की है जहां हाथियों ने दरवाजा और खिड़कियां तोड़ दीं और घर के अंदर रखा अनाज खा गए। गनीमत रही कि ग्रामीण समय रहते जाग गए जिससे किसी की जान नहीं गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मशाल जलाकर, बम फोड़कर और शोर मचाकर हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ा। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विभाग ने मुआवजे के लिए फॉर्म भी भरवाया।

ग्रामीणों ने बताया कि बहरागोड़ा-चाकुलिया क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक पिछले कई महीनों से बना हुआ है। कभी हाथियों की मौत हो रही है तो कभी इंसानों की। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से अपील की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए ताकि लोग चैन की नींद सो सकें और जान-माल की हानि न हो। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।