8 से 20 सितंबर तक बदले रूट से चलेंगी ताम्बरम एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें, जानिए नया रूट और तारीखें…

Azad Reporter desk: रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। आसनसोल रेल मंडल के दुर्गापुर स्टेशन में रीमॉडलिंग (पुनर्निर्माण) कार्य के कारण 8 से 20 सितंबर तक चार ट्रेनों का मार्ग (रूट) बदला गया है। ये ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरती हैं जिनका संचालन अब तय तारीखों में नए मार्ग से किया जाएगा।
रेल प्रशासन के अनुसार, दुर्गापुर स्टेशन पर ईआई केबिन और यार्ड रीमॉडलिंग कार्य किया जाना है जिसके लिए 8 से 20 सितंबर तक प्री एनआई और एनआई कार्य किया जाएगा। इसी के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से बदले हुए रूट से चलाने का निर्णय लिया है।
ये ट्रेनें इन तारीखों में बदलेंगी अपना रास्ता:
- ताम्बरम – सिलघाट टाउन नागांव एक्सप्रेस (15629)
चलने की तारीखें: 8 और 15 सितंबर
नया रूट: आसनसोल, अंडाल, साइंथिया होकर
पुराना रूट: आसनसोल, अंडाल, दुर्गापुर, साइंथिया - सिलघाट टाउन – ताम्बरम नागांव एक्सप्रेस (15630)
चलने की तारीखें: 12 और 19 सितंबर
नया रूट: साइंथिया, अंडाल, आसनसोल होकर
पुराना रूट: साइंथिया, दुर्गापुर, अंडाल, आसनसोल - ताम्बरम – न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस (15929)
चलने की तारीखें: 11 और 18 सितंबर
नया रूट: आसनसोल, अंडाल, साइंथिया होकर
पुराना रूट: आसनसोल, अंडाल, दुर्गापुर, साइंथिया - न्यू तिनसुकिया – ताम्बरम एक्सप्रेस (15930)
चलने की तारीखें: 8 और 15 सितंबर
नया रूट: साइंथिया, अंडाल, आसनसोल होकर
पुराना रूट: साइंथिया, दुर्गापुर, अंडाल, आसनसोल
यदि आप इन ट्रेनों से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो कृपया बदले हुए रूट की जानकारी पहले ही ले लें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से सूचना जारी कर दी है।
रेल प्रशासन ने यह भी कहा है कि जैसे ही कार्य पूरा होगा ट्रेनें फिर से अपने पुराने मार्ग पर चलने लगेंगी।


