21 से 27 जुलाई तक इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर, कुछ रद्द तो कुछ आंशिक रूप से चलेंगी, देखें पूरी लिस्ट…

Azad Reporter desk: यात्रियों के लिए जरूरी खबर! आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण 21 जुलाई से 27 जुलाई तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द किया जाएगा जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन सीमित दूरी तक ही किया जाएगा। यह बदलाव निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए किया जा रहा है।
रद्द की गई ट्रेनें:
•68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर
21, 22 और 24 से 27 जुलाई तक रद्द
•18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस
21 और 23 जुलाई को रद्द
इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को यात्रा में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
आंशिक रूप से संचालित ट्रेनें:
•68060 आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर
22, 24 और 26 जुलाई को आद्रा से ही चलेगी, आसनसोल नहीं जाएगी
•68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर
21, 25 और 27 जुलाई को आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त होगी और वहीं से शुरू होगी
•68079/68080 भोजुडीह-चंद्रपुरा-भोजुडीह मेमू पैसेंजर
21 और 25 जुलाई को केवल महुदा स्टेशन तक ही चलेगी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या निकटतम स्टेशन से जरूर प्राप्त करें। रेलवे ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि यह कदम भविष्य में बेहतर रेल सेवा देने के लिए उठाया गया है।

