संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में गरमागरमी, विपक्ष ने सरकार को चार अहम मुद्दों पर घेरा…

Azad Reporter desk: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा है जो 21 अगस्त तक चलेगा। सत्र की शुरुआत से पहले आज केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में कई प्रमुख दलों के नेता शामिल हुए और सरकार के सामने अपनी बात रखी।
बैठक में बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरण रिजिजू और रवि किशन मौजूद रहे जबकि विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, जयराम रमेश और सुरेश, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, एनसीपी (एससीपी) की सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी, वाईएसआर कांग्रेस, जेडीयू, एआईएडीएमके, सीपीआई(एम) और डीएमके के नेता भी बैठक में शामिल हुए।
इस बार मानसून सत्र खास माना जा रहा है क्योंकि यह 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और 7 मई को शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला सत्र है।
विपक्ष ने सरकार को जिन चार मुद्दों पर घेरा वे इस प्रकार हैं:
- जम्मू-कश्मीर में हुआ आतंकी हमला
- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल
- बिहार में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और सुधार की मांग
- वक्फ बिल को लेकर विरोध
विपक्ष ने इन सभी मुद्दों को सदन में जोरशोर से उठाने का ऐलान किया है।
वहीं स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए 13 और 14 अगस्त को संसद की बैठक नहीं होगी। सभी दलों की रणनीति अब संसद में सरकार को घेरे रखने की है।


